Search

 
 
 

Jahanabad : कमर में रखी पिस्टल से चली गोली, STF जवान की मौत

Jahanabad : जहानाबाद में STF जवान की अपने ही पिस्टल से गोली लगने से मौत हो गई. विशेष कार्य बल जवान (STF) अपनी कमर में पिस्टल रखे हुए थे तभी अचानक गोली चल गई.
 

Jahanabad : जहानाबाद में STF जवान की अपने ही पिस्टल से गोली लगने से मौत हो गई. विशेष कार्य बल जवान (STF) अपनी कमर में पिस्टल रखे हुए थे तभी अचानक गोली चल गई. जानकारी के अनुसार बिहार एसटीएफ में तैनात नालंदा के सोनसा गांव निवासी धीरज कुमार गुरुवार को ड्यूटी कर रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हुआ. गोली लगते ही घटनास्थाल पर अफरा-तफरी मच गई. 

इसे भी पढ़ें...

 

उन्हें आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद धीरज को मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर से पुलिस महकमे में मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इस घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है.


अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. रिपोर्ट आने के बाद घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है कि आखिर पूरी सुरक्षा के साथ रखी गई पिस्टल से गोली किस परिस्थिति में चली?

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही