Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सदन में बोले जयराम महतो - झारखंड आंदोलनकारियों को मिले 15 हजार व 10 हजार पेंशन

Ranchi :डुमरी विधायक जयराम महतो ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए सदन में कहा कि महत्वपूर्ण मुद्दों को छोड़ कर पक्ष-विपक्ष बस आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है.  जबकि राज्य में सबसे बड़ा मुद्दा छात्रवृत्ति का नहीं मिलना है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: डुमरी विधायक जयराम महतो ने राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए सदन में कहा कि महत्वपूर्ण मुद्दों को छोड़ कर पक्ष-विपक्ष बस आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है. 


जबकि राज्य में सबसे बड़ा मुद्दा छात्रवृत्ति का नहीं मिलना है. राज्य का मुद्दा यही होना चाहिए था. विधानसभा में अगर समस्या का समाधान नहीं होगा. तो कहां होगा. असहमति का समाधान हो. हजारीबाग, बोकारो, धनबाद, रांची में पढ़ाई करने वाले छात्र गांव वापस आने लगे हैं. क्योंकि उनके पास पैसे नहीं है. खेत-जानवर बेच रहे हैं. क्योंकि उनके पास पैसे नहीं हैं.

 


आज आंदोलनकारियों की बात कोई करना नहीं चाहते हैं. आधे स्वर्गवास हो गये. जो बचे वह बुजुर्ग व बीमार हैं. उनके बच्चे पूछते हैं कि क्यों आंदोलन किया. हमें क्या मिला. इसलिए जेल जाने वाले आंदोलनकारियों को 15 हजार रुपये मिले और जो जेल नहीं गए, उन्हें 10 हजार रुपया मिले. उनका निःशुल्क इलाज हो.


दावोस यात्रा की सराहना की गई है. बेशक सरकारी नौकरी संभव नहीं. लेकिन रोजगार के अवसर तलाशना सरकार का काम है. जैसा की जानकारी मिली है कि 1.27 लाख करोड़ का निवेश होना है. जिनसे एमओयू सारी कंपनियां भारत की है. फिर विदेश जाकर निवेश पर चर्चा की क्या जरूरत है. जबकि तमिलनाडु के सीएम ने विदेशी कंपनियों से करार किया.


जेपीएससी में उम्र सीमा को लेकर छात्रों में नाराजगी है. एक अगस्त 2026 को एक अगस्त 2018 किया जाये. सहिया बहनों से बात करके उनकी मांग को माना जाये.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही