Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद कोर्ट से निकले जयराम महतो के सियासी तीर, JPSC, ED व ढुल्लू महतो पर साधा निशाना

Dhanbad : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो शुक्रवार को सियालजोरी इलेक्ट्रो स्टील धरना मामले में धनबाद व्यवहार न्यायालय में पेश हुए. अदालत में हाजिरी लगाने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे, रांची में चल रहे JPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन और धनबाद में हालिया ED की कार्रवाई पर खुलकर प्रतिक्रिया दी. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो पर भी तीखे राजनीतिक आरोप लगाए.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो शुक्रवार को सियालजोरी इलेक्ट्रो स्टील धरना मामले में धनबाद व्यवहार न्यायालय में पेश हुए. अदालत में हाजिरी लगाने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे, रांची में चल रहे JPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन और धनबाद में हालिया ED की कार्रवाई पर खुलकर प्रतिक्रिया दी. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो पर भी तीखे राजनीतिक आरोप लगाए.


पोस्टर में तस्वीर थी, इसलिए बना दिया आरोपी

सियालजोरी इलेक्ट्रो स्टील प्लांट के सामने हुए आंदोलन से जुड़े मामले पर जयराम महतो ने कहा कि घटना के समय वह धरना स्थल पर मौजूद नहीं थे. उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ पोस्टर में तस्वीर होने के आधार पर उनका नाम प्राथमिकी में जोड़ दिया गया. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज उठाना कोई अपराध नहीं है. इसके बावजूद मैं न्यायपालिका का पूरा सम्मान करता हूं और कानूनी प्रक्रिया में पूरा सहयोग दे रहा हूं.


JPSC आंदोलन पर छात्रों के निर्णय का किया सम्मान

रांची में चल रहे JPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन पर जयराम महतो ने कहा कि छात्रों ने पहले ही आंदोलन के मंच को गैर-राजनीतिक रखने का निर्णय लिया था. उन्होंने कहा कि छात्रों की इस इच्छा का सम्मान करते हुए मंच साझा नहीं किया लेकिन उनकी जायज मांगों का समर्थन जारी है. उन्होंने कहा कि देवेंद्र नाथ महतो छात्रों के हक और अधिकार की लड़ाई का प्रभावी नेतृत्व कर रहे हैं और आंदोलन को मजबूती से आगे बढ़ा रहे हैं.


ED कार्रवाई को लेकर केंद्र पर सवाल, ढुल्लू महतो पर तंज

धनबाद में हाल ही में हुई ED की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए जयराम महतो ने कहा कि अवैध तरीके से संपत्ति अर्जित करने वालों के खिलाफ जांच एजेंसियों की कार्रवाई होना स्वाभाविक है. हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई निष्पक्ष होनी चाहिए.


उन्होंने कहा कि ED को उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करनी चाहिए जो केंद्र सरकार के सहयोगी हैं चाहे वे सांसद हों या विधायक. अगर इनके यहां कार्रवाई हुई है वर्तमान में मिली रकम से कई गुना रकम ईडी को मिलेगी.


वहीं, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो पर तंज कसते हुए जयराम महतो ने कहा कि जब तक ढुल्लू महतो भारतीय जनता पार्टी में हैं उनका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता. उनके ऊपर दिल्ली वालों की कृपा है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी और को भी जांच एजेंसियों की कार्रवाई से बचना है तो उसके पास सीधा रास्ता है—दिल्ली जाकर NDA का दामन थाम ले.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही