Ranchi News : विधायक जयराम महतो ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) से अपनी पीएचडी (Ph.D.) की पढ़ाई पूरी कर ली है. शैक्षणिक प्रक्रिया संपन्न होने के साथ ही उनके नाम के आगे अब 'डॉक्टर' जुड़ गया है. जयराम महतो की इस उपलब्धि पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खासा उत्साह है.
इसे भी पढ़ें...
सोशल मीडिया और विभिन्न मंचों के माध्यम से समर्थक इस शैक्षणिक सफलता को गर्व का विषय बताते हुए उन्हें लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं. जयराम महतो मूल रूप से बोकारो जिले के एक ग्रामीण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं. पीएचडी की पढ़ाई से पहले उन्होंने धनबाद के पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज से अंग्रेजी विषय में स्नातकोत्तर (M.A.) की पढ़ाई पूरी की थी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

