Gumla News: दिवंगत आदिवासी नेत्री निशा भगत के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए विधायक एवं केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. जयराम महतो मंगलवार को गुमला स्थित उनके आवास पहुंचे. उन्होंने निशा भगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
इस दौरान जयराम महतो ने निशा भगत के पिता हंदु भगत से मुलाकात कर लंबी एवं आत्मीय बातचीत की. उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं. बातचीत के दौरान परिजनों ने निशा भगत से जुड़ी अपनी भावनाओं और पीड़ा को साझा किया. परिजनों की बात सुनकर माहौल भावुक हो गया.
इसे भी पढ़ें:
जयराम ने कहा कि निशा भगत का निधन परिवार के साथ-साथ समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है. उन्होंने कहा कि निशा भगत की मौत की जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए, ताकि घटना की वास्तविक सच्चाई सामने आ सके.

शोकाकुल परिवार के साथ विधायक जयराम महतो
उन्होंने कहा कि सीबीआई की जांच निष्पक्ष होगी और यदि जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसे कानून के अनुसार सजा जरूर मिलनी चाहिए. उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच एजेंसी सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच करेगी और मामले की सच्चाई सामने आएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

