Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छात्रों के समर्थन में जयराम महतो का निर्जला उपवास, 10 अगस्त के विधानसभा मार्च में होंगे शामिल

जयराम महतो ने कहा कि छात्र लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. सरकार को छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए और जल्द सकारात्मक फैसला करना चाहिए.
Advertisement
Advertisement
निर्जला उपवास पर बैठे जयराम महतो

Ranchi : JLKM सुप्रीमो और डुमरी विधायक जयराम महतो आज रविवार को JPSC और JSSC में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में पुराने विधानसभा परिसर में एक दिवसीय निर्जला उपवास पर बैठे. बता दें कि जयपाल सिंह स्टेडियम में छात्र अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं.

 

जयराम महतो ने कहा कि छात्र लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं. सरकार को छात्रों की मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए और जल्द सकारात्मक फैसला करना चाहिए.

 

 

उन्होंने कहा कि 10 अगस्त को छात्रों की ओर से प्रस्तावित विधानसभा मार्च में वह खुद भी शामिल होंगे. JLKM ने भी विधानसभा मार्च को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है.

 

जयराम महतो के उपवास और विधानसभा मार्च में शामिल होने के ऐलान से छात्र आंदोलन को राजनीतिक समर्थन मिला है. अब 10 अगस्त के विधानसभा मार्च में JLKM की भागीदारी से आंदोलन के और बड़ा होने की संभावना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही