Dhanbad News: कतरास रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुम्हारपट्टी में रविवार सुबह हुए अवैध कोयला उत्खनन हादसे को लेकर डुमरी विधायक जयराम महतो ने तीखा प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने क्षेत्र में बेधड़क चल रहे अवैध कोयले के खेल को लेकर खाकी और खादी की साठगांठ पर सीधे तौर पर निशाना साधा.
इसे भी पढ़ें:
जयराम महतो ने आरोप लगाया कि इस अवैध धंधे का फायदा ऊंचे तंत्र तक पहुंच रहा है. स्थानीय विधायक और धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो पर प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि इसी काली कमाई और अवैध कारोबार के दम पर कई लोगों का राजनीतिक व आर्थिक रसूख बढ़ा है.
हादसे के बाद मामले को दबाने की आशंका जताते हुए उन्होंने कहा कि घटना को मैनेज करने की पूरी कोशिश की जा सकती है लेकिन वे खुद जल्द ही घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लेंगे. उन्होंने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच और पर्दे के पीछे सक्रिय मुख्य साजिशकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.
इस हादसे ने एक बार फिर धनबाद के कोयलांचल क्षेत्र में जारी अवैध खनन और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है. फिलहाल पुलिस व प्रशासनिक जांच के बाद ही हादसे में हुई जान-माल की वास्तविक क्षति और स्पष्ट कारणों का खुलासा हो सकेगा.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

