Search

 
 
 

जल जीवन मिशन योजना : केंद्र ने 300 करोड़ भेजे, झारखंड में 600 करोड़ से पेयजल योजनाएं होंगी पूरी

Ranchi News : कुछ दिन पहले दिल्ली में विभागीय शिखर सम्मेलन 2026 हुआ था. इसी सम्मेलन में झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने केंद्र सरकार के सामने जल जीवन मिशन के लिए तुरंत पैसा देने की मांग रखी थी. मंत्री की इस मांग पर केंद्र सरकार ने सहमति दे दी और राज्य के लिए 300 करोड़ रुपये मंजूर किए.
 
जल जीवन मिशन योजना

Ranchi News :  झारखंड में पानी से जुड़ी योजनाओं को रफ्तार मिलने वाली है. केंद्र सरकार ने राज्य को जल जीवन मिशन के तहत 300 करोड़ रुपये की राशि भेजी है. केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की तरफ से यह पैसा आने के बाद राज्य सरकार भी अपने मद की 300 करोड़ रुपये देगी. इस तरह झारखंड में पेयजल योजनाओं पर 600 करोड़ खर्च हो सकेंगे.

 

इसे भी पढ़ें

दिल्ली की बैठक में उठी थी मांग

कुछ दिन पहले दिल्ली में विभागीय शिखर सम्मेलन 2026 हुआ था. इसी सम्मेलन में झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने केंद्र सरकार के सामने जल जीवन मिशन के लिए तुरंत पैसा देने की मांग रखी थी. मंत्री की इस मांग पर केंद्र सरकार ने सहमति दे दी और राज्य के लिए 300 करोड़ रुपये मंजूर किए.

 

अधूरी योजनाएं होंगी पूरी, संवेदकों को भी मिलेगा पैसा

मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार हर हाल में पेयजल योजनाओं को पूरा करने के लिए काम कर रही है. केंद्र से मिली राशि और राज्य सरकार के हिस्से से योजनाओं में तेजी आएगी. पैसे की कमी की वजह से कई पेयजल योजनाओं का काम रुका हुआ था और इन योजनाओं में काम करने वाले संवेदकों का भुगतान भी अटका हुआ था. राशि आने से इन दोनों समस्याओं के जल्द सुलझने की उम्मीद है.

 

बकाया राशि जल्द देने का आग्रह

मंत्री के अनुसार, राज्य सरकार ने केंद्र से बची हुई बकाया राशि भी जल्द जारी करने का अनुरोध किया है. सरकार चाहती है कि जल जीवन मिशन की सभी योजनाएं समय पर पूरी हों, ताकि राज्य के अधिक से अधिक लोगों तक साफ पानी पहुंचाया जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही