Search

 
 
 

जल जीवन मिशन: उत्कृष्ट कार्य करने वाली 8 जल सहियाएं सम्मानित

Ranchi News: सम्मानित होने वाली इन महिलाओं में बोकारो जिले की पांच और रांची जिले की तीन जल सहियाएं शामिल हैं. इन महिलाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित और सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है.
 
जल सहियाएं सम्मानित

Ranchi News: जल जीवन मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की आठ जल सहियाओं को सम्मानित किया गया है. नेपाल हाउस में आयोजित कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सचिव अबु इमरान ने प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिह्न और अंग वस्त्र प्रदान किए गए.

इसे भी पढ़ें: 

सम्मानित होने वाली इन महिलाओं में बोकारो जिले की पांच और रांची जिले की तीन जल सहियाएं शामिल हैं. इन महिलाओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित और सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है.

 

इन महिलाओं ने अपने ग्राम पंचायतों में जल एवं स्वच्छता समिति के साथ मिलकर बेहतरीन काम किया है. इन्होंने जलापूर्ति की समस्याओं की पहचान करने, पानी की गुणवत्ता बनाए रखने और जल संरक्षण के प्रति समुदाय को जागरूक करने का सराहनीय कार्य किया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही