Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamsedpur News :  कन्हैया यादव हत्याकांड का एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

गोलमुरी थाना क्षेत्र के चर्चित कन्हैया यादव हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी कुंडी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र के चर्चित कन्हैया यादव हत्याकांड में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है. मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी कुंडी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. 

 

जानकारी के अनुसार, नामदा बस्ती निवासी फल व्यवसायी कन्हैया यादव की कुछ समय पहले दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना उस वक्त हुई थी, जब वह अपना काम खत्म कर घर लौट रहे थे.

 

हत्या के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की. जांच के दौरान कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. वहीं इस मामले के मुख्य आरोपी प्रदीप पाठक उर्फ बिल्ला पाठक ने बाद में अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था. 

 

अब पुलिस ने आरोपी कुंडी को भी गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों के मुताबिक, कुंडी से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं, जिनके आधार पर मामले में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है.

 

पुलिस का कहना है कि हत्याकांड के पीछे की साजिश, इसमें शामिल लोगों की भूमिका और पूरे आपराधिक नेटवर्क की गहराई से जांच की जा रही है. पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है और जल्द ही मामले में और कार्रवाई होने की संभावना है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही