Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में 2 दिन का ब्लॉक क्लोजर, सोमवार से होगा काम

टाटा मोटर्स, जमशेदपुर प्लंट में ब्लॉक क्लोजर के तहत 13 व 14 जून को काम बंद रहेगा. 15 जून रविवार को साप्ताहिक अवकाश है. प्लांट 3 दिन बाद यानी सोमवार को खुलेगा.
 

Jamshedpur : टाटा मोटर्स, जमशेदपुर प्रबंधन ने 2 दिन का ब्लॉक क्लोजर लिया है. प्लंट में ब्लॉक क्लोजर के तहत 13 व 14 जून को काम बंद रहेगा. 15 जून रविवार को कर्मचारियों का साप्ताहिक अवकाश है. प्लांट 3 दिन बाद यानी सोमवार को खुलेगा. इस संबंध में गुरुवार को टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील तिवारी के आदेश से सर्कुलर जारी किया गया है. 31 जुलाई 2017 के समझौते के तहत प्रबंधन ने ब्लॉक क्लोजर लिया है.

ब्लॉक क्लोजर के दौरान कंपनी का 50 प्रतिशत और कर्मचारियों के लीव का 50 प्रतिशत कटता है. जिन कर्मचारियों का पीएल या सीएल खत्म हो गया है, उनके वेतन से क्लोजर का पैसा समायोजित होगा. क्लोजर के दौरान जिन कर्मचारियों या अधिकारियों को ड्यूटी पर बुलाया जायेगा, उन्हें काम पर आना होगा. अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों या अधिकारियों का पूरे दिन का वेतन कटेगा.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही