Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के 21 छात्र विप्रो टेक्नोलॉजीज में लॉक

Jamshedpur (Anand Mishra) : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में हर वर्ष की ही तरह इस बार भी विद्यार्थियों और शिक्षकों का मार्गदर्शन रंग लाया है. इस बार भी विश्वविद्यालय में विप्रो टेक्नोलॉजीज की ओर से कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया, जिसमें आईटी विभाग से बीसीए के 21 छात्रों का अंतिम रूप से चयन हुआ है. सभी 2020-2023 बैच के छात्र हैं. इन सभी विद्यार्थियों को कंपनी ने तीन से चार लाख रुपये सालाना के पैकेज पर लॉक किया है. विप्रो टेक्नोलॉजीज इन छात्रों को नौकरी के साथ ही अपने डब्ल्यूआईएलपी प्रोग्राम के तहत एमटेक की पढ़ाई भी करवाएगी. विश्वविद्यालय के आईटी विभाग के डीन और डिपार्टमेंट हेड डॉ रंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि मौजूदा दौर प्रतिस्पर्धा और चुनौतियों से भरा हुआ है और निरंतर मेहनत करते रहना ही सफलता की कुंजी है. पिछले साल भी बीसीए के 61 में से 56 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ था और इस साल और भी अच्छी प्लेसमेंट होगी. उन्होंने बताया कि अभी और भी कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट के लिए आने वाली हैं. इसे भी पढ़ें : ट्रेन">https://lagatar.in/virendra-ram-and-alok-ranjan-used-to-carry-crores-of-rupees-in-cash-by-train-transactions-were-done-through-hawala-businessman-ravi/">ट्रेन

से करोड़ों रुपए कैश लेकर जाता था वीरेंद्र राम और अलोक रंजन, हवाला कारोबारी रवि के जरिए होता था लेनदेन

छात्रों ने विश्वविद्यालय व माता-पिता को किया गौरवान्वित : नागेंद्र

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह ने कहा कि छात्रों ने विश्वविद्यालय को और अपने माता-पिता को गौरवान्वित किया है. नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ आचार्य ऋषि रंजन, रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह और डीन एकेडेमिक्स प्रो डी. शोम ने छात्रों की सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की है. इसे भी पढ़ें : एक">https://lagatar.in/we-need-to-train-ourselves-as-judges-cji-chandrachud/">एक

जज के रूप में हमें खुद को ट्रेनिंग देने की जरूरत : सीजेआई चंद्रचूड़

चयनित छात्र-छात्राएं

सत्यम कुमार, आदर्श कुमार, रेशमी कुमारी, गौरव कुमार, मानस पांडेय, सोमनाथ देशमुख, बजरंगी कुमार, श्रुति सेनापति, पूजा सेनापति, अंकित कुमार, राहुल लाल, कुनदन शर्मा, रोशन कुमार, एलिज़ा अफ़रोज़, अमीषा झा, शुभम डे, सुरभि दुबे, अंकेश मालवीय, प्रिया गुप्ता. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही