Search

 
 
 

जमशेदपुरः पूर्वी सिंहभूम जिले में 41 हजार राशन कार्ड रद्द

पूर्वी सिंहभूम जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने 41,034 राशन कार्ड रद्द कर दिए हैं. यह कार्रवाई एनआईसी (नेशनल इंफॉर्मेशन सेंटर) की 31 जुलाई 2025 तक की रिपोर्ट के आधार पर की गई है.
 

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने 41,034 राशन कार्ड रद्द कर दिए हैं. यह कार्रवाई एनआईसी (नेशनल इंफॉर्मेशन सेंटर) की 31 जुलाई 2025 तक की रिपोर्ट के आधार पर की गई है. इनमें 9038 राशन कार्ड मृत लोगों के, 1522 कार्ड 18 वर्ष से कम उम्र के सिंगल यूनिट वाले व 30,056 कार्ड एक साल से अधिक समय के राशन नहीं उठाने वालों के हैं. वहीं 418 राशन कार्ड वैसे हैं, जिसमें कार्डधारी दूसरे राज्यों में राशन उठा रहे हैं. ये कार्डधारी एक साल से अधिक समय से राशन का उठाव नहीं कर रहे थे.

इनके अलावा 1,33,829 वैसे राशन कार्ड चिह्नित किये गये हैं, जिनमें या तो लंबे समय से राशन का उठाव नहीं हो रहा है, या फिर कार्डधारी मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं. विभाग जांच के बाद इनके नाम काटने की प्रक्रिया शुरू करेगा. एनआईसी ने इस संबंध में सूची तैयार कर जिला खाद्य आपूर्ति विभाग को दे दी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही