Search

 
 
 

Jamshedpur :  रजत जयंती वर्ष पर बीएसएनएल के शिविर में 50 यूनिट रक्तदान

शिविर का उद्घाटन प्रधान महाप्रबंधक विजय कुमार और उनकी पत्नी किरन राय ने किया. शिविर में बीएसएनएल के अधिकारी और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया. इस शिविर को आयोजित करवाने में अभय कुमार वरीय मंडल (सिविल) पदाधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
 
रक्तदान शिविर में मौजूद अधिकारी व कर्मचारी.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur:  बीएसएनएल की 25 वर्ष की यात्रा पूरी होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती समारोह के अंतर्गत जमशेदपुर में बीएसएनएल के तमाम अधिकारी व कर्मचारी मिलकर अनेक तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं. इसी के तहत मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड बैंक धातकीडीह में किया गया. इसमें लगभग 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया.

Uploaded Image

प्रधान महाप्रबंधक विजय कुमार और उनकी पत्नी किरन राय.

शिविर का उद्घाटन प्रधान महाप्रबंधक विजय कुमार और उनकी पत्नी किरन राय ने किया. शिविर में बीएसएनएल के अधिकारी और कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया. इस शिविर को आयोजित करवाने में अभय कुमार वरीय मंडल (सिविल) पदाधिकारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इसके पूर्व सोमवार को जमशेदपुर के लगभग दर्जन भर स्थानों पर 100 से अधिक पौधे रोपे गए. कार्यक्रमों की श्रृंखला में बुधवार को गोलमुरी स्थित मुख्य कार्यालय में कस्टमर मीट का आयोजन किया जाएगा. रक्तदान शिविर में विनोद कुमार, राजेश गुप्ता, आनंद कुमार, नितिन कुमार, सुनील कुमार, राजेश प्रसाद, शैलेष प्रसाद व सूरज कुमार सहित तमाम अधिकार व कर्मचारी मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही