Search

 
 
 

Jamshedpur:  जन शिकायत निवारण दिवस में डीसी के पास 60 आवेदन, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों व शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना. इस दौरान 60 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर सुनवाई की गई तथा संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.
 
लोगों की समस्याएं सुनते उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी.

Vishwajeet Bhatt 

Jamshedpur : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों व शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना. इस दौरान 60 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर सुनवाई की गई तथा संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

बिल्डर से लेकर टेंडर में अनियमितता की शिकायत

जन शिकायत निवारण दिवस के दौरान प्राप्त आवेदनों में विविध प्रकार की समस्याएं सामने आईं. इनमें बिल्डर के विरुद्ध शिकायत, टेंडर में अनियमितता, मंइयां सम्मान योजना का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई, ऑनलाइन फ्रॉड से संबंधित मामले, घर खाली कराने का विवाद, निजी विद्यालय की फीस माफी, जमीन विवाद, इंटर्नशिप, अनुकंपा नियुक्ति, राशन कार्ड संबंधी समस्या, आर्म्स लाइसेंस निर्गमन, पारिवारिक विवाद, दुकान आवंटन, सड़क मरम्मती तथा अवैध रूप से जमीन का अतिक्रमण आदि शामिल थे. वहीं जनहित के मुद्दों पर ज्ञापन भी प्राप्त हुए. 

समस्याओं को सीधे सुनें व त्वरित समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी

उपायुक्त ने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को सीधे तौर पर सुनना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है. उन्होंने सभी वरीय पदाधिकारियों एवं विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने विशेष रूप से सार्वजनिक योजनाओं का लाभ और विधि-व्यवस्था से संबंधित मामलों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान पारदर्शी और न्यायपूर्ण ढंग से होना चाहिए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही