Search

 
 
 

Jamshedpur : डीसी व एसएसपी ने पूजा पंडालों का निरीक्षण लिया सुरक्षा का जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

अधिकारियों ने कहा कि पंडालों में विद्युत तारों का सुरक्षित प्रबंधन, फायर फाइटिंग उपकरण, बालू एवं पानी की व्यवस्था जरूर रहे. भीड़ प्रबंधन हेतु पर्याप्त वालंटियर, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास द्वार की स्पष्ट व्यवस्था रहे. सीसीटीवी कैमरे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम तथा प्राथमिक चिकित्सा किट की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए.
 
काशीडीह में पंडाल का निरीक्षण करते अधिकारी.

Vishwajeet Bhatt 

Jamshedpur : दुर्गापूजा महोत्सव को लेकर जिला प्रशासन सभी आवश्यक तैयारियों की समीक्षा कर रही है. इसी क्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालों का स्थल निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पूजा पंडालों में सुरक्षा, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, भीड़ प्रबंधन तथा आपदा नियंत्रण की तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया गया. जिले के वरीय पदाधिकारियों ने कागलनगर, रंकिनी मंदिर, रानी कुदर, आम बगान, काशीडीह, टोयलाडुंगरी, गोलमुरी, एग्रिको मैदान, सिदगोड़ा, बारीडीह, सबुज कल्याण टेल्को, बर्मामाइंस, मानगो, जुगसलाई आदि क्षेत्र के पूजा पंडालों का निरीक्षण किया एवं पूजा समितियों तथा आयोजकों से संवाद स्थापित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

पंडालों में हो बिजली के तारों का सुरक्षित प्रबंधन

अधिकारियों ने कहा कि पंडालों में विद्युत तारों का सुरक्षित प्रबंधन, फायर फाइटिंग उपकरण, बालू एवं पानी की व्यवस्था जरूर रहे. भीड़ प्रबंधन हेतु पर्याप्त वालंटियर, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास द्वार की स्पष्ट व्यवस्था रहे. सीसीटीवी कैमरे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम तथा प्राथमिक चिकित्सा किट की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए. पार्किंग स्थल चिन्हित कर लें, ताकि यातायात व्यवस्था में बाधा न उत्पन्न हो. पंडालों में जलजमाव की स्थिति से निपटने के लिए पंपिंग मशीन एवं निकासी व्यवस्था पहले से दुरुस्त रखी जाए.

दुर्गापूजा सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता का पर्व

उपायुक्त ने कहा कि दुर्गापूजा सांस्कृतिक एवं सामाजिक समरसता का पर्व है, अतः प्रत्येक समिति प्रशासन का सहयोग करते हुए शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित माहौल बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाए. वरीय पुलिस अधीक्षक ने पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती, गश्ती दल एवं यातायात नियंत्रण की जानकारी दी और आयोजकों से अपील की कि वे विधि व्यवस्था संधारण में पुलिस प्रशासन को अपेक्षित सहयोग करें.

ये अधिकारी भी थे डीसी व एसएसपी के साथ

निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, डीटीओ धनंजय, एसडीएम धालभूम चंद्रजीत सिंह, ट्रैफिक डीएसपी नीरज समेत जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही