Search

 
 
 

जमशेदपुर: लूट, डकैती करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 7 सदस्य गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक पिस्तौल, दो मैग्जीन, आठ गोली, एक लोहे का चापड़, एक खंती, एक गुप्ती, दो डिफेंस स्प्रे, तीन मोबाइल, एक बाइक, एक स्कूटी और एक कार बरामद की है.
 

Jamshedpur : जमशेदपुर पुलिस ने पूर्वी सिंहभूम जिले में लूट, डकैती और छिनतई जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का मुख्य सरगना गोलमुरी निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी उर्फ रितिक उर्फ बोनी, हरपाल सिंह उर्फ गबरू, मनप्रीत सिंह,  राहुल रजक, परमजीत सिंह उर्फ प्रेम, गुरजीत सिंह उर्फ विशाल उर्फ तक्को और धनबाद के पाथरडीह निवासी माइकल मोर्बिन उर्फ पीयूष सिंह शामिल है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक पिस्तौल, दो मैग्जीन, आठ गोली, एक लोहे का चापड़, एक खंती, एक गुप्ती, दो डिफेंस स्प्रे, तीन मोबाइल, एक बाइक, एक स्कूटी और एक कार बरामद की है.

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह एक अंतरराज्यीय गिरोह है जो जमशेदपुर के अलावा धनबाद, रांची समेत दूसरे राज्यों के शहरों में डकैती, लूट और छिनतई जैसी घटनाओं को अंजाम देता है.गुरुवार देर रात यह गैंग नीलडीह के पास झाड़ियों में छिपकर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था.इससे पहले पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही