Search

 
 
 

जमशेदपुर : कोवाली में दिव्यांग से शारीरिक शोषण के बाद कराया गर्भपात

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : कोवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली एक दिव्यांग युवती को अपने घर में रखकर उसके साथ शारीरिक शोषण करने और गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करवाने का एक मामला सामने आया है. मामले में श्याम मोदक के खिलाफ कोवाली थाने में मामला भी दर्ज कराया गया है. युवती की हालत बिगड़ने पर आरोपी ने उसे  आदित्यपुर के एक अस्पताल में गर्भपात भी करवा दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vipul-and-shubhankar-sentenced-to-25-years-for-driving-away-a-minor-in-the-name-of-marriage-and-gang-rape/">जमशेदपुर

: शादी के नाम पर नाबालिग को भगाने व सामुहिक दुष्कर्म में विपुल व शुभांकर को 25 साल की सजा

आरोपी दो साल से रखे हुये था घर पर

दिव्यांग युवती के बारे में बताया गया कि वह 26 साल की है. दो साल से आरोपी उसे अपने घर पर ही रखे हुये था. इस बीच वह शारीरिक शोषण करता था. युवती का गर्भपात करवाये जाने से उसकी मानसिक हालत और बिगड़ गयी है. मामला परिवार के लोगों तक पहुंचते ही वे थाने में पहुंचे और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. इधर मामला दर्ज होने की सूचना पर ही आरोपी फरार हो गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mangos-gabbar-was-murdered-for-ten-lakhs/">जमशेदपुर

: दस लाख के लिये की गयी थी मानगो के गब्बर की हत्या
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही