Search

 
 
 

Jamshedpur : यौन शोषण, धोखाधड़ी समेत कई मामलों में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

यौन शोषण, धोखाधड़ी, जबरन वसूली समेत कई मामलों में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट के आदेश के बाद  मानगो थाना की पुलिस ने यह कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान परसुडीह निवासी राणा उर्फ देवेंद्र दास राय के रूप में हुई है.
 

Jamshedpur : यौन शोषण, धोखाधड़ी, जबरन वसूली समेत कई मामलों में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कोर्ट के आदेश के बाद  मानगो थाना की पुलिस ने यह कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान परसुडीह निवासी राणा उर्फ देवेंद्र दास राय के रूप में हुई है.

 

3 जुलाई को दर्ज हुआ था मामला

पुलिस के मुताबिक, आरोपी राणा उर्फ देवेंद्र दास राय के खिलाफ 3 जुलाई को मानगो थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. दर्ज प्राथामिकी में उस पर यौन संबंध बनाने, जबरन वसूली, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए.

 

मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस ने आरोपी की तलाश में जुटी थी. कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. देवेंद्र दास राय  पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि अदालत में पेश किए जाने वाले साक्ष्यों और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर होगी. फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही