Search

 
 
 

CM पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर पलामू में FIR, JMM नेताओं ने की कार्रवाई की मांग

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पलामू में मामला दर्ज कराया गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थानीय नेताओं की ओर से दिए गए आवेदन के बाद पाटन थाना की पुलिस ने विजय विश्वकर्मा नामक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
 

Palamu :  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पलामू में मामला दर्ज कराया गया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थानीय नेताओं की ओर से दिए गए आवेदन के बाद पाटन थाना की पुलिस ने विजय विश्वकर्मा नामक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 

सीएम के खिलाफ की गई अमर्यादित टिप्पणी

जानकारी के अनुसार, फेसबुक के एक पेज पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर कथित तौर पर अमर्यादित टिप्पणी और आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया. सोशल मीडिया पर पोस्ट सामने आने के बाद JMM नेताओं ने इसकी जानकारी ली और मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की.

 

इसे भी पढ़ें....

 

JMM के पाटन प्रखंड अध्यक्ष उमा शंकर सिंह और प्रखंड सचिव रंजीत सिंह ने पाटन थाना पहुंचकर लिखित आवेदन दिया. आवेदन में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले विजय विश्वकर्मा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई.

 

पुलिस ने शुरू की जांच

शिकायत मिलने के बाद पाटन थाना पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली. अब पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट, उसके अकाउंट और पोस्ट से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि पोस्ट कब और किस परिस्थिति में किया गया.

 

इस मामले में सदर एसडीपीओ राजेश यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही