Search

 
 
 

14वीं JPSC गड़बड़ी की जांच में नया मोड़, पूर्व सदस्य जमाल अहमद से CID की पूछताछ जारी

14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच अब आयोग के सदस्यों तक पहुंच गई है. इसी क्रम में JPSC के सदस्य रहे डॉ. जमाल अहमद बुधवार को CID मुख्यालय पहुंचे. जांच एजेंसी की टीम उनसे परीक्षा से जुड़े मामलों को लेकर पूछताछ कर रही है.
 

Ranchi: 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच अब आयोग के सदस्यों तक पहुंच गई है. इसी क्रम में JPSC के सदस्य रहे डॉ जमाल अहमद बुधवार को CID मुख्यालय पहुंचे. जांच एजेंसी की टीम उनसे परीक्षा से जुड़े मामलों को लेकर पूछताछ कर रही है. जमाल अहमद ने गत रविवार को जेपीएससी सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया था. 


CID ने जमाल अहमद के अलावा JPSC की सदस्य डॉ. अजिता भट्टाचार्य और डॉ. अनिमा हांसदा को भी पूछताछ के लिए समन किया है. तीनों से अलग-अलग पूछताछ कर परीक्षा की प्रक्रिया, आयोग में लिए गए फैसलों और परीक्षा से जुड़े घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है. सोमवार को सीआईडी ने डॉ अजिता भट्टाचार्य से पूछताछ की थी. 

 

इससे पहले सीआईडी ने कई दिनों तक जेपीएससी के चेयरमैन एल ख्यांग्ते से पूछताछ की. पूछताछ के बाद सीआईडी ने एल ख्यांग्ते को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अन्य सदस्यों पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही