Search

 
 
 

जमशेदपुर: सोनारी से स्कूली छात्रा के अपहरण का आरोपी बरी

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : सोनारी थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 साल की स्कूली छात्रा का अपहरण करने के मामले में एडीजे चार राजेंद्र कुमार की अदालत ने आरोपी संदीप यादव को गुरुवार को बरी कर दिया है. मामले में दो लोगों की गवाही हुई थी. घटना के दिन मोबाइल नंबर के आधार पर परिवार के लोगों ने आशंका व्यक्त करते हुये धारक के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-gangster-akhilesh-singh-acquitted-in-demanding-extortion-from-transporter/">जमशेदपुर:

ट्रांसपोर्टर से रंगदारी मांगने में गैंगस्टर अखिलेश सिंह बरी

नवंबर 2021 को स्कूल के लिये घर से निकली थी छात्रा

एक नबंर 2021 को कक्षा 9 में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा स्कूल जाने के लिये सुबह 11.30 बजे अपने घर से निकली हुई थी. इसके बाद वह घर पर नहीं लौटी. परिवार के लोगों ने उसकी काफी खोजबीन की थी. कुछ पता नहीं चलने पर अंततः मामला सोनारी थाने तक पहुंचा था. घटना के दिन छात्रा के पास मोबाइल भी था. मोबाइल का कॉल डिटेल से पता चला था कि वह एक नंबर से ज्यादा बात कर रही है.

चार माह बाद हुई थी बरामद

घटना के चार माह के बाद सोनारी पुलिस ने जांच के दौरान नाबालिग लड़की को बरामद की थी. जांच में ही आरोपी संदीप यादव का नाम आया था जो आजमगढ़ का रहने वाला है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-sagar-patro-of-parsudih-guilty-in-kidnapping-and-raping-minor-girl/">जमशेदपुर:

नाबालिग लड़की का अपहरण व दुष्कर्म में परसुडीह का सागर पात्रो दोषी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही