- युवकों ने पेट्रोल पंप परिसर में तोड़फोड़ की
- सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया
Jamshedpur News : कदमा थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के पास पंडाल घूमने निकले कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. इस दौरान युवकों के बीच मारपीट और पथराव भी हुआ. आरोप है कि पेट्रोल पंप के कर्मियों पर भी हमला किया गया और सीसीटीवी कैमरे भी तोड़े गए.
इसे भी पढ़ें
स्थानीय लोगों के अनुसार, कदमा बस्ती के कुछ युवक पंडाल घूमने निकले थे. बताया जाता है कि युवक कथित तौर पर नशे की हालत में थे. किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया.
इस दौरान युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई. साथ ही पथराव भी किया गया. आरोप है कि हंगामे के दौरान पेट्रोल पंप के एक कर्मी के सिर पर हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया. इतना ही नहीं नशे की हालत में युवकों ने पेट्रोल पंप परिसर में तोड़फोड़ की और सीसीटीवी कैमरों को नुकसान पहुंचाया.
पेट्रोल पंप जैसे सार्वजनिक स्थान पर मारपीट, पथराव और तोड़फोड़ की घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी है. लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है. फिलहाल पुलिस पेट्रोल पंप के कर्मियों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के सही कारणों का पता लगाया जा सके.

