Search

 
 
 

Jamshedpur:  आनंद बिहारी दुबे ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह को पदभार सौंपा

परविंदर सिंह के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में निवर्तमान अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे की अध्यक्षता में किया गया. समारोह में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व सांसद राज्यसभा प्रदीप कुमार बलमुचू सहित वरिष्ठ नेता मौजूद थे. संचालन संजय सिंह आजाद कार्यालय प्रभारी एवं ब्रजेन्द्र तिवारी ने किया.
 
तिलक पुस्तकालय में एकजुटता दिखाते कांग्रेस के नेता.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देशानुसार संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर परविंदर सिंह को नियुक्त किया. इनके पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में निवर्तमान अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे की अध्यक्षता में किया गया. समारोह में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व सांसद राज्यसभा प्रदीप कुमार बलमुचू सहित वरिष्ठ नेता मौजूद थे. संचालन संजय सिंह आजाद कार्यालय प्रभारी एवं ब्रजेन्द्र तिवारी ने किया. निवर्तमान अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने पदभार ग्रहण रजिस्टर पर हस्ताक्षर कर जिलाध्यक्ष के पद पर नव नियुक्त अध्यक्ष परविंदर सिंह को पदभार सौंपा.

आनंद बिहारी ने जताया आभार

आनंद बिहारी ने जिला कांग्रेस कमिटी के सभी पूर्व पदाधिकारियों के प्रति भरपूर सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया. अपने कार्यकाल का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए जिला कार्यालय के जीर्णोद्धार में सहयोग प्रदान करने वाले सदस्यों के प्रति भी आभार व्यक्त किया. संगठन सृजन अभियान, धरना-प्रदर्शन, रैली, सभा, नुक्कड़ सभा को सफल बनाने में योगदान देने के लिए भी आभार व्यक्त किया.

सभी वरिष्ठों से लिया जाएगा मार्गदर्शन : परविंदर सिंह

नव नियुक्त जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिले में कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन लिया जाएगा. सभी सक्रिय नेताओं को दायित्व से जोड़ा जाएगा. प्रखंड अध्यक्षों को बहुत मजबूत किया जाएगा. मंडल अध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों को संगठन के संबंध में प्रशिक्षित किया जाएगा. समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष में रामाश्रय प्रसाद, रविन्द्र कुमार झा, बिजय खान, प्रदेश महासचिव अजय सिंह, संजीव श्रीवास्तव, रियाजुद्दीन खान, राजकिशोर यादव, शशि कुमार सिन्हा, देविका सिंह, नूरजहां खान वारसी, पूर्व जिला पदाधिकारी राजकिशोर यादव, शशि कुमार सिन्हा, अरूण कुमार सिंह, रजनीश सिंह, अमित श्रीवास्तव, राजीव मिश्र, डॉ. परितोष सिंह, शिबु सिंह, रजनीश सिंह, चिन्ना राव, विश्वजीत जेना, मो. आविद, संजय तिवारी, मनोज झा, प्रभात ठाकुर आदि मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही