Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुरः जानेगोड़ा में 26 लाख की लागत से बनेगा कला केंद्र, हुआ  शिलान्यास

जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी की अनुशंसा से कला केंद्र के भवन का निर्माण होगा. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू ने भवन का शिलान्यास किया.
Advertisement
Advertisement

Jadugora : नरवा पहाड़ से सटे जमशेदपुर प्रखंड के मौजा हलुदबनी के जानेगोड़ा में 26 लाख रुपए की लागत से आदिवासी संस्कृति कला केंद्र बनेगा. जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी की अनुशंसा से कला केंद्र के भवन का निर्माण होगा. विधायक मंगल कालिंदी की अनुपस्थिति में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष पलटन मुर्मू ने नारियल फोड़ कर भवन का शिलान्यास किया.

आदिवासी संस्कृति कला केंद्र भवन के निर्माण की स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में खुशी है. इस मौके पर झामुमो नेता शंकर गग़राई, नायके बाबा  दुबराज टुडू, सुरेश हांसदा, किशुन हेंब्रम, राम दास बास्के, दीपक मुर्मू समेत अन्य लोग मौजूद रहे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही