Search

 
 
 

जमशेदपुर : अरुण सिंह बने हिंदू पीठ के अध्यक्ष, दिलजय बोस महासचिव

नए अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि हिंदू पीठ जमशेदपुर में धार्मिक व सामाजिक कार्य करती रहेगी.
 

Jamshedpur : सामाजिक संस्था हिंदू पीठ की कार्यकारिणी की बैठक जमशेदपुर स्थित हिंदू पीठ परिसर में हुई. बैठक में समिति का पुनर्गठन किया गया. अरुण सिंह सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए. जबकि दिलजय बोस महासचिव, धर्मेंद्र कुमार व दिनेश जायसवाल सचिव, किशोर गोलछा कोषाध्यक्ष, सोमनाथ सिंह सुरक्षा प्रमुख, संजीव रजक सह सुरक्षा प्रमुख व प्रकाश दुबे युवा अध्यक्ष चुने गए हैं. विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय पदाधिकारी जगन्नाथ शाही हिंदू पीठ के मुख्य संरक्षक, झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह व कपिल संरक्षक तथा रामनाथ सिंह व विजय मिश्रा सलाहकार बनाए गए हैं.

नए अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि हिंदू पीठ जमशेदपुर में धार्मिक व सामाजिक कार्य करती रहेगी. उन्होंने बताया कि हिंदू पीठ के प्रांगण में 23 अप्रैल को प्रथम देवता गणेश जी की स्थापना हुई थी. इसलिए प्रत्येक वर्ष 23 अप्रैल को ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जायेगा. साथ ही हर वर्ष तीन दिवसीय गणपति उत्सव मनाया जायेगा. दुर्गा पूजा, रामनवमी व छठ महापर्व पर हिंदू पीठ घाट पर सेवा शिविर लगाया जायेगा. प्रत्येक वर्ष हिंदू पीठ की युवा टीम 12 जनवरी को युवा दिवस मनायेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही