Search

जमशेदपुर: गोलमुरी में चापड़ से हमला, युवक की हालत गंभीर

Jamshedpur: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित बजरंगनगर पहाड़ी में बुधवार शाम बदमाशों ने एक बार फिर दहशत फैला दी. करीब शाम 4 बजे अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ चापड़ से हमला कर 29 वर्षीय आकाश सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया.
 
स्थानीय लोगों के अनुसार, हमला पुरानी रंजिश के कारण किया गया बताया जा रहा है. घायल आकाश सिंह का पूर्व में आपराधिक इतिहास भी सामने आने की बात कही जा रही है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

आनन-फानन में घायल को टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही