Search

 
 
 

Jamshedpur : बर्मामाइंस में घर में घुसकर ऑटो चालक पर चापड़ से हमला

Jamshedpur News : गणेश राव के अनुसार,  बुधवार सुबह करीब 7 बजे घर के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया. उनकी पत्नी रेशमा ने फोन उठाया तो दूसरी तरफ से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की गई. आरोप है कि गणेश राव ने जब फोन लिया तो उनके साथ गाली-गलौज की गई.
 
ऑटो चालक पर चापड़ से हमला
  • पत्नी को फोन पर गाली देने का आरोप
  • घर आकर मारपीट करने का भी आरोप

Jamshedpur News : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के सिद्धू-कान्हू बस्ती में बुधवार की सुबह एक ऑटो चालक पर धारदार चापड़ से हमला किया गया. इस हमले में गणेश राव गंभीर रूप से घायल हो गया है. उसके गर्दन, पेट, कमर, सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं.

 

गणेश राव के अनुसार,  बुधवार सुबह करीब 7 बजे घर के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आया. उनकी पत्नी रेशमा ने फोन उठाया तो दूसरी तरफ से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की गई. आरोप है कि गणेश राव ने जब फोन लिया तो उनके साथ गाली-गलौज की गई.

 

इसे भी पढ़ें

 

ऑटो चालक का कहना है कि फोन पर विवाद के करीब एक घंटे बाद सुबह लगभग 8 बजे उक्त लोग उनके घर पहुंच गए और घर का दरवाजा जोर-जोर से पीटने लगे. इस दौरान उन लोगों ने गंदी-गंदी गालियां दी. गणेश राव आरोप है कि जब उन्होंने दरवाजा खोला तो उन लोगों ने उन पर धारदार चापड़ से हमला किया.

 

अचानक हुए हमले में उनके शरीर के कई हिस्सों में गहरी चोटें आईं. गणेश राव ने अमन बहरा, मोहम्मद बशीर और शिपु पर गाली-गलौज और हमला करने का आरोप लगाया है. घटना के बाद से गणेश राव और उनका परिवार डरा हुआ है.

 

गणेश राव का कहना है कि उन्हें और उनके परिवार को अपनी जान का खतरा है. उन्होंने पुलिस और प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेने की मांग की है. गणेश राव का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाए. साथ ही उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में उनके साथ किसी तरह की अनहोनी न हो. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही