Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुरः सड़क हादसे में घायल बहरागोड़ा के युवक की इलाज के दौरान मौत

दीपक पैड़ा अपनी बाइक के साथ कालियाडिंगा फ्लाईओवर के पास स्थित निशि होटल के समीप सड़क किनारे खड़े थे. इसी दौरान एक अनियंत्रित वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीपक बुरी तरह घायल होकर वहीं गिर पड़े.
Advertisement
Advertisement
मृत युवक की फाइल फोटो.

Himangshu karan


Baharagora : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के कालियाडिंगा फ्लाईओवर के समीप शुक्रवार की रात हुई सड़क दुर्घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन ली. वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल कोकमारा निवासी 31 वर्षीय दीपक पैड़ा की बारीपदा स्थित पीआरएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई.

 


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीपक पैड़ा अपनी बाइक के साथ कालियाडिंगा फ्लाईओवर के पास स्थित निशि होटल के समीप सड़क किनारे खड़े थे. इसी दौरान एक अनियंत्रित वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दीपक बुरी तरह घायल होकर वहीं गिर पड़े. दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल दीपक को बहरागोड़ा CHC पहुंचाया. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पीआरएम मेडिकल कॉलेज, बारीपदा रेफर कर दिया. परिजनों और डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद, इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही