Search

 
 
 

Jamshedpur : कोल्हान के बाजारों में छोटे नोट व सिक्कों की कमी को दूर करे बैंक :  सुरेश सोंथालिया

कैट के संयुक्त राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश सोंथालिया ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक झारखंड को पत्र लिखकर आग्रह किया कि त्योहारी सीजन में छोटे नोट और सिक्कों की कमी व्यापारिक गतिविधियों को बाधित कर रही हैं. ग्राहक और दुकानदार दोनों ही खुले पैसे न होने के कारण परेशान हो रहे हैं.
 
कैट के संयुक्त राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश सोंथालिया.

Vishwajeet Bhatt 

Jamshedpur : कोल्हान के विभिन्न बाजारों में इन दिनों छोटे मूल्य के नोट (10, 20, 50) एवं सिक्कों (एक, दो, पांच व 10) की भारी कमी देखी जा रही है. इससे व्यापारियों एवं आम जनता को दैनिक लेन-देन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इस संदर्भ में कैट के संयुक्त राष्ट्रीय महामंत्री सुरेश सोंथालिया ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक झारखंड को पत्र लिखकर आग्रह किया कि त्योहारी सीजन जैसे दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ आदि निकट हैं. बाजारों में भारी खरीदारी होती है. ऐसे समय में छोटे नोट और सिक्कों की कमी व्यापारिक गतिविधियों को बाधित कर रही हैं. ग्राहक और दुकानदार दोनों ही खुले पैसे न होने के कारण परेशान हो रहे हैं, जिससे लेन-देन में विवाद की स्थिति तक उत्पन्न हो रही है.

बाजारों में शिविर लगा बांटे जाएं छोटे नोट व सिक्के

सोंथालिया ने मांग की है कि भारतीय रिजर्व बैंक राज्य के सभी बैंकों को निर्देशित करे कि वे छोटे नोटों और सिक्कों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें तथा बाजारों में विशेष शिविरों के माध्यम से व्यापारियों और आम जनता को छोटे नोट एवं सिक्के वितरित करें. उन्होंने मांग की कि विषय की गंभीरता को समझते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करें. इसकी प्रतिलिपि उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को भी भेजी गई है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही