Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड के कई जिलों में 26 सितंबर तक बारिश-वज्रपात का अलर्ट

झारखंड के कई जिलों में बीते 24 घंटे से रुक-रुक कर झमाझम बारिश हो रही है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग की मानें तो आज से 26 सितंबर तक राज्य में ऐसा ही मौसम रहेगा. आईएमडी ने झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  झारखंड के कई जिलों में बीते 24 घंटे से रुक-रुक कर झमाझम बारिश हो रही है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग की मानें तो आज से 26 सितंबर तक राज्य में ऐसा ही मौसम रहेगा. आईएमडी ने कई जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.

 

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और रांची समेत कई जिलों में आज गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान 30–40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. आईएमडी ने लोगों को घरों में रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है.

 

कोल्हान में कल से जारी बारिश

बता दें कि राजधानी रांची में सोमवार दोपहर के बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश शुरू हुई. वहीं कोल्हान प्रमंडल के जिलों में भी सोमवार दोपहर से लगातार बारिश हो रही है. सरायकेला में दो घंटे तक तेज बारिश हुई है. वहीं आज मंगलवार को भी सुबह से बारिश हो रही है. लगातार हो रही बारिश से तापमान में गिरावट आई है 

 

झारखंड का तापमान गिरा

पिछले 24 घंटे में राज्य के अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि अगले 24 घंटे में तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है. आज झारखंड का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

 

प्रमुख शहरों का तापमान 

- रांची : अधिकतम 26° C, न्यूनतम 23° C

- जमशेदपुर : अधिकतम 30° C, न्यूनतम 26° C

- धनबाद : अधिकतम 30° C, न्यूनतम 25° C

- डाल्टनगंज : अधिकतम 33° C, न्यूनतम 25° C

- देवघर : अधिकतम 31° C, न्यूनतम 26° C

- मेदिनीनगर : अधिकतम 33° C, न्यूनतम 25° C

- मैक्लूसकीगंज : अधिकतम 27° C, न्यूनतम 23° C

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही