Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : जमीन विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार

नामकुम थाना क्षेत्र के हाहाप गांव में सोमवार की देर रात जमीन विवाद में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान स्थानीय  निवासी मंगल मुंडा के रूप में हुई है. पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  नामकुम थाना क्षेत्र के हाहाप गांव में सोमवार की देर रात जमीन विवाद में एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान स्थानीय  निवासी मंगल मुंडा के रूप में हुई है. पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.  

 

जानकारी के अनुसार, मंगल मुंडा और गांव के ही कुछ लोगों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. सोमवार की रात दोनों पक्षों के बीच फिर से विवाद हुआ. बात इतनी बढ़ गई कि कुछ लोगों ने लाठी से मंगल मुंडा पर हमला कर दिया.

 

गंभीर रूप से घायल मंगल मुंडा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही नामकुम थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच में जुट गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही