Search

 
 
 

स्वच्छता सर्वेक्षण में जमशेदपुर बना झारखंड का नंबर-1 शहर

Jamshedpur News :इस उपलब्धि के पीछे शहर में कई वर्षों से स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को अहम माना जा रहा है. घर-घर से कचरा उठाने, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग जमा करने, सड़कों और नालियों की नियमित सफाई के साथ कचरे के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया गया है.
 
स्वच्छता सर्वेक्षण

Jamshedpur News : जमशेदपुर ने एक बार फिर स्वच्छता के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में झारखंड का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है.भारत सरकार के आवासन व शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से कराए गए इस सर्वेक्षण में राज्य में पहला स्थान हासिल कर शहर ने पूरे झारखंड का गौरव बढ़ाया है.

 

 

इस उपलब्धि के पीछे शहर में कई वर्षों से स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को अहम माना जा रहा है. घर-घर से कचरा उठाने, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग जमा करने, सड़कों और नालियों की नियमित सफाई के साथ कचरे के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया गया है.

 

शहर में कचरा उठाने और उसके परिवहन की व्यवस्था को मजबूत किया गया है. इसके लिए जीपीएस से लैस वाहनों की तैनाती, क्यूआर कोड और जीआईएस तकनीक के जरिए निगरानी की व्यवस्था की गई है.

 

इसके अलावा मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ), कंपोस्टिंग और बायोमीथेनेशन जैसी सुविधाओं को विकसित किया गया है. पुराने कचरे का भी वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा रहा है.कचरा कम करने और उसके दोबारा इस्तेमाल पर भी जोर दिया गया है. इसके तहत रिड्यूस, रीयूज और रीसाइकिल यानी कचरे को कम करने, दोबारा इस्तेमाल करने और पुनर्चक्रण की व्यवस्था को बढ़ावा दिया गया है. बड़े कचरा उत्पादकों को भी कचरे का जिम्मेदारी से प्रबंधन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है.

 

इस अभियान में शहर के नागरिकों, स्कूलों, आवासीय सोसायटियों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और सामाजिक संगठनों ने भी भागीदारी निभाई. वहीं, सफाई मित्रों और स्वच्छता टीमों की मेहनत को भी इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया गया है.

 

जमशेदपुर की इस उपलब्धि में टाटा स्टील यूआईएसएल, नागरिक प्रशासन और अन्य संबंधित संस्थाओं के आपसी सहयोग की अहम भूमिका रही है. यह उपलब्धि शहर में स्वच्छता के प्रति सामूहिक प्रयासों का परिणाम है. अब इस सफलता के साथ जमशेदपुर ने झारखंड के अन्य शहरों के सामने स्वच्छता और बेहतर कचरा प्रबंधन की नई मिसाल पेश की है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही