- धतकीडीह तालाब से व्यक्ति का शव बरामद
- गुरुवार शाम लगाई थी छलांग
Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह तालाब में गुरुवार शाम कूदने वाले व्यक्ति का शव शुक्रवार सुबह बरामद कर लिया गया. खबर लिखे जाने तक व्यक्ति की पहतान नहीं हो सकी थी. पुलिस व्यक्ति की पहचान करने और आत्महत्या करने के कारणों का पता लगा रही है.
जमशेदपुर से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
गुरुवार शाम तालाब में लगाई थी छलांग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार शाम एक व्यक्ति धतकीडीह तालाब पहुंचा. वहां उसने एक युवती से अपना मोबाइल नंबर लिखवाया और इसके बाद तालाब की रेलिंग पार कर पानी की ओर चला गया. कुछ देर बाद उसने अचानक तालाब में छलांग लगा दी.
गोताखोरों की मदद से की गई खोजबीन
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद गोताखोरों की मदद से तालाब में खोजबीन शुरू कराई गई. रातभर तलाश के बाद शुक्रवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव पानी से बरामद कर लिया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

