Search

जमशेदपुर : छह माह से अधिक समय से खाद्यान्न का उठाव नहीं करने वाले कार्डधारियों का होगा सत्यापन

Jamshedpur (Sunil Pandey) :  छह माह या उससे अधिक समय से खाद्यान्न का उठाव नहीं करने वाले राशन कार्डधारियों का सत्यापन किया जाएगा. सत्यापन में स्थानीय जन प्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा. उक्त निर्णय मंगलवार को जिला सभागार में आपूर्ति विभाग की हुई मासिक समीक्षा बैठक में लिया गया. बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि जिले में अभी भी योग्य लाभुकों के लिए राशन कार्ड बनवाने की रिक्ति है. वर्तमान में 33777 सदस्यों को राशनकार्ड निर्गत किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि लंबे समय से राशन का उठाव नहीं करने वाले लाभुकों की सूची सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी एवं पणन पदाधिकारी को उपलब्ध करा दी गयी है. सूची में अंकित लाभूकों का स्थानीय जन प्रतिनिधि के माध्यम से सत्यापन कराते हुए सूची जिला आपूर्ति पदाधिकारी को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. उनसे कहा गया कि अच्छी तरह से सत्यापन के बाद ही सूची भेजें ताकि नियमित रूप से उठाव करने वाले लाभुकों का राशनकार्ड से नाम न कटे. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-east-singhbhum-got-first-place-in-the-ranking-of-aspirational-districts-in-the-whole-country/">जमशेदपुर

: आकांक्षी जिलों की रैंकिंग में पूरे देश में पूर्वी सिंहभूम को मिला पहला स्थान

आधार सिडिंग का काम अभी बंद

जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि यूआईडी सिडिंग का कार्य केवल आधार ई–पॉश मशीन से ही संभव है. वर्तमान में ई-पॉश के माध्यम से आधार सिडिंग का कार्य बन्द है.पीवीटीजी डाकिया योजना के तहत् बोड़ाम, बहरागोड़ा, गुड़ाबान्दा एवं धालभूमगढ़ प्रखण्ड में शत प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण किया जा चुका है. बाकी प्रखण्डों में सभी लाभूकों को 10 जून तक खाद्यान्न का पैकेट निश्चित रूप से वितरित करने के लिए कहा गया इसी तरह हरा राशन कार्डधारियों का नवम्बर एवं दिसंबर 2022 का खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा चुका है. जिन लाभुकों द्वारा खाद्यान्न का उठाव नहीं किया गया है उनका सत्यापन कराने का निदेश दिया गया. जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि माह दिसम्बर, 2022 एवं जनवरी, 2023 का खाद्यान्न का वितरण शीघ्र प्रारम्भ होने वाला है. अतः उक्त दोनों माह का खाद्यान्न गोदाम से डीलर को अविलम्ब उपलब्ध कराने जाने का निदेश दिया गया.उपलब्ध कराये जाने का निदेश दिया गया. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-motors-launches-town-complaint-management-system-app/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स ने टाउन कंप्लेंट मैनेजमेंट सिस्टम ऐप किया लॉन्च
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp