Jamshedpur News: जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड स्थित शर्मा लाइन में रविवार सुबह करीब 9:10 से 9:25 बजे के बीच चेन स्नेचिंग की वारदात हुई. घटना होटल जगदंबा के समीप शिव मंदिर के पास की है. पीड़िता की पहचान कांति देवी के रूप में हुई है. वह दूसरी महिला के साथ पूजा करने के लिए शिव मंदिर जा रही थीं.
इसे भी पढ़ें:
इसी दौरान ब्लू अपाचे बाइक पर सवार दो युवक वहां पहुंचे. बाइक के पीछे बैठे बदमाश ने कांति देवी के गले से करीब 2.5 लाख रुपये की सोने की चेन झपट ली. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार से डिमना रोड की ओर फरार हो गए. घटना पास के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात सामने आई है. वहीं इस मामले को लेकर उलीडीह थाना का कहना है कि उनके संज्ञान में ऐसे किसी भी घटना की सूचना नहीं है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

