Search

Jamshedpur :  बाराद्वारी में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन छिनतई

जानकारी के अनुसार, महिमा अपनी महिला मित्र आरती झा के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी. जैसे ही वह सोनी सर्विस सेंटर के पास पहुंची, वहां पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उसके गले से झपट्टा मारकर चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
 
Jamshedpur :  सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बाराद्वारी इलाके में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के गले से चेन छिनतई हुई है. घटना के बाद पीड़िता सदमे में है. वहीं जमशेदपुर में चेन छिनतई की बढ़ती घटनाओं को लेकर लोगों की चिंता भी बढ़ गई है.

जानकारी के अनुसार, महिमा अपनी महिला मित्र आरती झा के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकली थी. जैसे ही वह सोनी सर्विस सेंटर के पास पहुंची, वहां पहले से घात लगाए बाइक सवार बदमाशों ने उसके गले से झपट्टा मारकर चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

घटना की जानकारी सीतारामडेरा थाना पुलिस को दी गई है. सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास कर रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही