Search

 
 
 

जमशेदपुर : CISF व पूर्वी सिंहभूम ने जीती राज्य सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप की ट्रॉफी

जमशेदपुर में आयोजित 24वीं झारखंड राज्य सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ. यह प्रतियोगिता झारखंड राज्य वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल संघ द्वारा आयोजित की गई थी.
 

Jamshedpur : जमशेदपुर में आयोजित 24वीं झारखंड राज्य सीनियर वॉलीबॉल चैंपियनशिप का समापन रोमांचक मुकाबलों के साथ हुआ. यह प्रतियोगिता झारखंड राज्य वॉलीबॉल संघ के तत्वावधान में पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल संघ द्वारा आयोजित की गई थी.

 

टूर्नामेंट के अंतिम दिन दर्शकों को शानदार और कड़े मुकाबले देखने को मिले. पुरुष वर्ग में CISF की टीम ने फाइनल में धनबाद को हराकर स्वर्गीय जगदीश चंद्र बोस मेमोरियल ट्रॉफी अपने नाम की. CISF ने 25–15, 25–16, 24–26 और 25–19 से मुकाबला जीता. पूरे टूर्नामेंट में CISF की टीम का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा.

 

महिला वर्ग के फाइनल में पूर्वी सिंहभूम की टीम ने पश्चिमी सिंहभूम को 3–1 सेट से हराकर स्वर्गीय महाबीर उरांव मेमोरियल ट्रॉफी जीत ली. मुकाबला काफी रोमांचक रहा और दोनों टीमों ने अच्छा खेल दिखाया.

 

तीसरे स्थान के मुकाबलों में पुरुष वर्ग में रांची की मौना टीम ने हजारीबाग को 2–1 से हराया, जबकि महिला वर्ग में धनबाद ने देवघर को सीधे सेटों में पराजित कर तीसरा स्थान हासिल किया.

 

समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक अरविंद सिंह मौजूद रहे. उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

 

इस मौके पर झारखंड वॉलीबॉल संघ और पूर्वी सिंहभूम जिला वॉलीबॉल संघ के कई पदाधिकारी और गणमान्य लोग भी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही