Search

 
 
 

जमशेदपुर : आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा की इलाज के दौरान मौत

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत आदिवासी प्लस टू हाई स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा ऋतिका त्रिवेदी (14) की शनिवार सुबह मौत हो गई. इधर, ऋतिका के परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर जमकर हंगामा किया. परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि प्रबंधन द्वारा इलाज के लिए टीएमएच ले जाना चाहिए था. ऋतिका को एमजीएम अस्पताल लाया गया जिससे उसकी मौत हो गई. अस्पताल में मृतका के पिता अरुण त्रिवेदी और मां रिंकू का रो-रो कर बुरा हाल था. पिता बार-बार अपनी बेटी की शरीर को गले लगाकर रोते हुए उससे बाते करने का प्रयास कर रहे थे. अरुण पेशे से ऑटो चालक है. उन्होंने बताया कि उन्हें घर वालों ने फोन पर सूचना दी. सूचना पाकर वह अस्पताल पहुंचे. अरुण त्रिवेदी ने बताया कि उन्हें एक बेटी और एक बेटा है. ऋतिका बड़ी थी, बचपन से ही उसे दिल की बीमारी थी. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasasjdavschoolestablishmentdayhavan-yagya/">चाईबासा

: एसजे डीएवी स्कूल के स्थापना दिवस पर हवन यज्ञ किया गया

आर्थिक तंगी के कारण एक माह पूर्व कराया था एडमिशन

अरुण ने बताया कि वे ऑटो चलाते हैं. एक माह पूर्व ही बेटी का एडमिशन स्कूल में कराया था. वह इसके पूर्व डीएवी पटेलनगर में पढ़ती थी. आर्थिक तंगी के कारण बेटी का एडमिशन सरकारी स्कूल में कराया था. इस मामले में उन्होंने किसी के खिलाफ शिकायत नहीं की है. वहीं मामले को लेकर प्रिंसिपल छोटन लोहरा ने बताया कि शनिवार से स्कूल के समय में परिवर्तन किया गया है. स्कूल सुबह 9 बजे से 3 बजे तक चलता है. टिफन के समय ऋतिका अपने कक्षा में बैठकर खा रही थी. इसी बीच वह गिर पड़ी. अन्य छात्राओं ने इसकी जानकारी दी. पहले तो परिजनों को फोन किया गया पर काफी फोन करने के बाद किसी ने फोन नहीं उठाया तब ऋतिका को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-poster-of-the-ghostly-film-brahma-pishachini-released/">धनबाद:

 भूतिया फिल्म ब्रह्म पिशाचिनी का पोस्टर हुआ रिलीज

मामले की जांच की जा रही - डीएसई

इधर मामले को लेकर डीएसई निशू कुमारी भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि पूछताछ में यह जानकारी मिली है कि बच्ची पहले सी ही दिल की बीमारी से पीड़ित थी. हालांकि फिर भी मामले की जांच की जा रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही