Search

 
 
 

जमशेदपुर: नववर्ष जुलूस के दौरान बवाल, सरयू राय के भतीजा और बन्ना गुप्ता के समर्थकों में  मारपीट

ववर्ष के अवसर पर मानगो स्थित डिमना चौक पर निकाले जा रहे हिन्दू संगठनों के जुलूस के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं के समर्थकों के बीच विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया.
 

Jamshedpur : नववर्ष के अवसर पर मानगो स्थित डिमना चौक पर निकाले जा रहे हिन्दू संगठनों के जुलूस के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं के समर्थकों के बीच विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया.

 

मिली जानकारी के अनुसार, एक जुलूस में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता अपने समर्थकों के साथ शामिल थे, जबकि दूसरे जुलूस में विधायक सरयू राय मौजूद थे. इसी दौरान जुलूस के आगे बढ़ने के क्रम में बन्ना गुप्ता के करीबी कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह उर्फ मस्तान और सरयू राय के भतीजे आशुतोष राय आमने-सामने आ गए.

 

बताया जा रहा है कि मामूली टकराव के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों को अलग किया, जिससे स्थिति बिगड़ने से बच गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही बन्ना गुप्ता और सरयू राय भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था. इसके बाद जुलूस को आगे बढ़ा दिया गया.हालांकि इस घटना के बाद इलाके में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और पूरे मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है. स्थानीय प्रशासन ने भी स्थिति पर नजर बनाए रखी है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना दोबारा न हो सके.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही