Search

 
 
 

जमशेदपुरः कंपनी के ही कर्मचारी ने उड़ाए थे 12 लाख रु., पुलिस ने किया गिरफ्तार, 8.91 लाख बरामद

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की. कर्मचारियों से भी पूछताछ की. इसी दौरान एक कर्मचारी पर शक गहराया. पुलिस ने जब उससे कड़ी पूछताछ की, तो उसने चोरी की बात कबूल कर ली.
 

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित निजी कंपनी जेएमए स्टोर्स प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस में 12 लाख रुपये चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. जांच में यह सामने आया कि चोरी किसी बाहर के व्यक्ति ने नहीं, बल्कि कंपनी के ही एक कर्मचारी ने की थी. यह चोरी 1 दिसंबर को हुई थी. ऑफिस की अलमारी से अचानक नकद रकम गायब होने पर कंपनी ने बिस्टुपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की. कर्मचारियों से भी पूछताछ की. इसी दौरान एक कर्मचारी पर शक गहराया.


पुलिस ने जब उससे कड़ी पूछताछ की, तो उसने चोरी की बात कबूल कर ली. उसकी बताई जगहों से पुलिस ने 8 लाख 91 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं. बाकी रकम के बारे में भी पूछताछ की जा रही है.जमशेदपुर के सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस शेष राशि की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

Uploaded Image


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही