Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शीतकालीन सत्रः सदन में ATR पेश, जमशेदपुर में जाम की समस्या पर सरकार ने बताई अपनी योजना

झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन मॉनसून सत्र के दौरान सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों के अनुपालन में एटीआर पेश किया गया.
Advertisement
Advertisement
  • टासरा ओपन कास्ट परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी

Ranchi : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन मॉनसून सत्र के दौरान सरकार द्वारा दिए गए आश्वासनों के अनुपालन में एटीआर पेश किया गया. सरयू राय द्वारा मॉनसून सत्र के दौरान जमशेदपुर और इसके सीमापवर्ती ईलाकों में जाम की समस्या पर सवाल उठाया था.

 

इस पर सरकार ने जवाब दिया है कि मानगो चौक-पायल सिनेमा छोर अंश के दोहरीकरण प्रस्ताव की स्थलीय संभाव्यता निरीक्षण किया गया है. अन्ना चौक से गोविन्दपुर पथ तक 4-लेन एवं पहुंच पथ निर्माण कार्य प्रस्तावित है.

 

सरकार ने ये दिया है जवाब

•    स्वर्णरेखा नदी पर फोर-लेन ऊपर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुंच पथ निर्माण कार्य प्रस्तावित है.

•    केन्द्रीय निरूपण संगठन, पथ निर्माण विभाग, रांची द्वारा संशोधित ड्राइंग तैयार की जा रही है.

•    कदमा-शास्त्रीनगर ब्लॉक नं0-4 से नदी किनारे होते हुए ब्लॉक नं0-2 का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य प्रस्तावित है.
•    खरकई नदी के किनारे के सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव केन्द्रीय जल आयोग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार स्तर पर प्रक्रियाधीन है.

•    गोविंदपुर एवं जैम्को-जोजोबेड़ा पर आरोबी के लिए हेतु alternate alignment में resurvey का कार्य संबंधित रेल प्राधिकार द्वारा पूर्ण कर लिया गया है.

•    दोनों आरओबी का क्रियान्वयन एकल इकाई आधार एवं सौ प्रतिशत रेलवे लागत पर रेलवे द्वारा कराया जाएगा.


टासरा ओपन कास्ट परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी

मॉनसून सत्र के दौरान मथुरा महतो और सबिता महतो ने धनबाद के बलियापुर प्रखंड के आसनबनी गांव में हुई घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की थी. इस पर कहा गया है कि धनबाद जिला के बलियापुर अंचल में सेल की टासरा ओपन कास्ट परियोजना के लिए 41.11 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया है. इस जमीन पर विस्थापित परिवारों के लिए पुनर्वासन कॉलोनी बनाई जाएगी.

 

क्या है फैक्ट फाइल 

•    जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई भूमि अर्जन पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम, 2013 के तहत की गई है.

•    अधिग्रहण की गई जमीन पर एक मात्र संरचना को हटाया गया है, जो अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति से संबंधित नहीं है.

•    संबंधित रैयतों को मुआवजा भुगतान नोटिस जारी किया गया है, लेकिन कुछ रैयतों ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया है.

•    जमीन का दखल-कब्जा लेने के दौरान कुछ ग्रामीणों और सेल के कर्मियों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है.

•    इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है और दो अन्य ने आत्मसमर्पण कर दिया है.

 

क्या है अद्यतन स्थिति

•    जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई पूरी हो गई है.

•    मुआवजा राशि का भुगतान किया जा रहा है.

•    पुनर्वासन कॉलोनी के निर्माण का काम जल्द ही शुरू होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही