Search

 
 
 

Jamshedpur:   खड़ंगाझार में कांग्रेस ने चलाया ‘हमारे वोटों की चोरी रोकें’ हस्ताक्षर अभियान

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रविवार को टेल्को प्रखंड के खड़ंगाझार क्षेत्र में “हमारे वोटों की चोरी रोकें” जन-जागरुकता एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने किया.
 
हस्ताक्षर अभियान के दौरान पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे व अन्य .

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर रविवार को टेल्को प्रखंड के खड़ंगाझार क्षेत्र में “हमारे वोटों की चोरी रोकें” जन-जागरुकता एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने किया. उनके साथ वरिष्ठ नेता चन्द्रभान सिंह, रियाजुद्दीन खान, ओमप्रकाश उपाध्याय, नन्दलाल सिंह, प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार और नव नियुक्त अध्यक्ष परविंदर सिंह भी मौजूद थे. 

कुछ समुदायों को चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा : दुबे

दुबे ने कहा कि अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची में हो रही गड़बड़ियों और मताधिकार से नागरिकों को वंचित करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाना है. उन्होंने आरोप लगाया कि कई विधानसभाओं में लाखों नाम गायब हैं, कुछ प्रविष्टियां डुप्लीकेट या अधूरी हैं, और कुछ समुदायों को चुन-चुन कर निशाना बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह केवल वोट की नहीं, बल्कि जनता की आवाज की चोरी है.

चुनाव आयोग से कांग्रेस की यह है मांग

कांग्रेस ने चुनाव आयोग से पांच प्रमुख मांगें रखीं हैं. इन मांगों में वोटर लिस्ट मशीन रीडेबल प्रारूप में फोटो सहित सार्वजनिक की जाए, हर चुनाव से पहले जोड़े और हटाए गए नामों की सूची फोटो सहित जारी हो, गलत तरीके से नाम हटाने पर त्वरित शिकायत निवारण प्रणाली बने,  जोड़ने या हटाने की सीमा-तिथि पहले से स्पष्ट घोषित हो, मतदाता दमन में शामिल अधिकारियों और एजेंटों पर कानूनी कार्रवाई हो शामिल हैं.   

यह थे उपस्थित

कार्यक्रम में परविंदर सिंह, राजकिशोर यादव, देबाशीष घोष, जसवंत सिंह जस्सी, समंता कुमार, डॉ. परितोष सिंह, मनोज कुमार सिंह, रजनीश सिंह, राजीव मिश्रा, एस.पी. सिंह, कौशल प्रधान, संजीव रंजन, नरेंद्र कुमार, श्यामसुन्दर प्रसाद, मो. नौशाद, सुशील कुमार, चिन्ना राव, निखिल कुमार समेत अनेक नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही