Search

 
 
 

जमशेदपुर कांग्रेस : मोदी सरकार को सबक सिखाने की दिशा में जुट जाएं : आनंद बिहारी दुबे

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : गोलमुरी प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत बाबूडीह एवं लालभट्टा क्षेत्र में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. अभियान में आमजन भी शामिल हुए. जनसंपर्क अभियान के तहत जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने आम जनता की समस्याओं को सुना एवं उसके समाधान पर पहल करने का आश्वासन दिया. इस दरम्यान एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें : बहरूपिया">https://lagatar.in/bjp-is-an-impostor-dont-fall-prey-to-its-guarantee-champai-soren/">बहरूपिया

है भाजपा, उसकी गारंटी में मत फंसिएगाः चंपाई सोरेन
सभा को संबोधित करते हुए आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन सरकार आम जनता एवं गरीबों के लिए अनेकों लाभकारी योजनाओं को धरातल पर उतार रही है. इसी के अंतर्गत सर्वजन पेंशन योजना के तहत पुरुषों, महिलाओं एवं दिव्यांगजनों के लिए पेंशन योजना चलाई जा रही है. विगत कुछ दिनों से झारखंड सरकार ने 50 वर्ष उम्र की महिलाओं एवं अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के महिला एवं पुरुष के लिए भी पेंशन योजना की शुरुआत की है. इलाज के लिए झारखंड सरकार ने अपने महत्वपूर्ण निर्णय के तहत सिविल सर्जन को इलाज संबंधी विशेषाधिकार प्रदान किया है. गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति सरकारी मदद से टीएमएच एवं वेल्लूर में भी अपना इलाज करा सकेंगे. मौजूदा सरकार में मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रयास से मानगो फ्लाईओवर निर्माण का कार्य प्रारंभ हो गया है. इसे भी पढ़ें : राज्यसभा">https://lagatar.in/bjp-legislature-party-meeting-regarding-rajya-sabha-elections/">राज्यसभा

चुनाव को लेकर भाजपा विधायक दल की हुई बैठक
इस दौरान श्री दुबे ने भाजपा नीत केंद्र सरकार के विगत 10 वर्षों के कार्यों का विश्लेषण भी किया. उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में कांग्रेस की सरकार थी तब गैस की कीमत 450 रुपए प्रति सिलेंडर थी, अब मोदी सरकार ने इसे बढ़ाते बढ़ाते 1120 रुपए प्रति सिलेंडर तक कर दिया. जब लोगों ने चुनाव में उन्हें सबक सिखाया तो ₹200 कम कर दिया. जो 9 साल प्रत्येक उपभोक्ता एवं गृहणी से प्रति सिलेंडर ₹200 ज्यादा लिए हैं, उसे सर्वप्रथम वापस करें. आगे जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक और बहुत बड़ा गलत कार्य किया है. चार साल की नौकरी सेना में देने के नाम पर नौजवानों को गुमराह किया जा रहा है. अन्नदाता किसानों पर भाजपा सरकार ने अत्याचार करते हुए आंसू गैस छोड़े, रबड़ की गोलियां दागी, कितनों की आंखें चलि गईं. पुलिस प्रशासन से पिटाई तक करवा दिया, सड़कों पर कीलें गाड़ दी गईं. यह कार्य तो कोई दुराचारी ही कर सकता है. उन्होंने उपस्थित लोगों से भाजपा की मोदी सरकार को सबक सिखाने का कार्य में लग जाने की अपील की. जनसंपर्क अभियान एवं नुक्कड़ सभा में गुरबा जमुदा, सुशील घोष समेत अन्य की सराहनीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही