Search

 
 
 

Jamshedpur:  कांग्रेस ने बागबेड़ा जल संकट पर उठाई आवाज, फ्लोटिंग पंप से जल आपूर्ति की मांग

बागबेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में फैलते गंभीर जल संकट को लेकर शुक्रवार को जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों से मुलाकात कर समस्याओं का विस्तृत ब्यौरा सौंपा और तात्कालिक समाधान की मांग रखी.
 
पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस के नेता.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur:   बागबेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में फैलते गंभीर जल संकट को लेकर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने आवाज बुलंद की. जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुमित कुमार और एसडीओ शिव दिनकर से मुलाकात कर समस्याओं का विस्तृत ब्यौरा सौंपा और तात्कालिक समाधान की मांग रखी. 

कांग्रेस ने स्पष्ट कहा कि बागबेड़ा ग्रामीण वृहद जलापूर्ति योजना वर्षों से अधूरी है और इसे शीघ्र पूरा कर संचालित किया जाना जरूरी है. फिलहाल अस्थायी राहत के लिए खरकई नदी (कुसुम घाट) से फ्लोटिंग पंप लगाकर पानी को फिल्टर हाउस तक पहुंचाने और लगभग 21 पंचायतों में स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई. कांग्रेस ने यह भी कहा कि कई क्षेत्रों में पुरानी और जर्जर पाइपलाइनों से पानी रिस रहा है, जिससे दबाव घट रहा है और आमजन को पानी नहीं मिल पा रहा है. 

अन्य मांगों में माहुलबना पंचायत, चौरा गांव में युधिष्ठिर महतो के घर समीप स्थित सोलर जलमीनार की मरम्मत, रसिकनगर पंचायत, सुसनी गांव में बलराम महतो के आवास के पास निष्क्रिय जलमीनार की मरम्मत, पटमदा पंचायत, ग्राम पटमदा में शिशु लाल महतो के घर समीप नवीन सोलर जलमीनार लगाने के अलावा विभिन्न गांवों में लंबे समय से खराब हैंडपंप और नलकूप की मरम्मत तथा नए नलकूप की स्थापना की मांग भी प्रमुख रही. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही