Search

 
 
 

Jamshedpur : घाटशिला उपचुनाव के लिये ईवीएम डिस्पैच व रिसिविंग सेंटर निर्माण को लेकर कोऑपरेटिव कॉलेज का किया गया निरीक्षण

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव- 2025 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने गुरुवार को ईवीएम डिस्पैच एवं रिसिविंग सेंटर निर्माण को लेकर कोऑपरेटिव कॉलेज का निरीक्षण किया.
 
कोऑपरेटिव कॉलेज निरीक्षण करने पहुंचे अधिकारी.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur: घाटशिला विधानसभा उपचुनाव- 2025 के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने गुरुवार को ईवीएम डिस्पैच एवं रिसिविंग सेंटर निर्माण को लेकर कोऑपरेटिव कॉलेज का निरीक्षण किया. गौरतलब है कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टिंयां इसी कॉलेज से रवाना की जाएंगी औरमतदान के उपरांत ईवीएम सेट की रिसिविंग भी यहीं होगी.

कॉलेज परिसर का मुआयना कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

सभी पोलिंग पार्टियां अपने बूथों के लिए सुगमता से प्रस्थान करें इसे लेकर जिले के वरीय पदाधिकारियों ने कॉलेज परिसर का मुआयना कर मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. कॉलेज परिसर में स्ट्राँग रूम का निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश भवन निर्माण विभाग के अभियंता को दिया गया. साथ ही परिसर में आवश्यकतानुसार बेरिकेडिंग को लेकर कॉलेज परिसर का मुआयना कर मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया.

मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों ने पोलिंग पार्टियों के बीच चुनाव सामग्री का वितरण, ईवीएम वीवीपैट का रखरखाव, पोलिंग पार्टी के वाहनों की पार्किंग तथा पदाधिकारियों का वाहन पार्किंग, पेयजल, शौचालय, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए. चिकित्सा सुविधाएं और हेल्प डेस्क की व्यवस्था, साथ ही रिजर्व, माइक्रो ऑब्जर्वर, मेडिकल टीम की बैठने की व्यवस्था आदि को लेकर भी निर्देशित किया. मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को आपसी समन्वय से निर्वाचन कार्यों के संपादन का निर्देश दिया गया.

यह अधिकारी थे उपस्थित

इस दौरान सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, डीटीओ धनंजय, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, भवन निर्माण विभाग के अभियंता, डीएसपी, थाना प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही