Search

 
 
 

Jamshedpur Crime News: ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, 38 पुड़िया और मोबाइल बरामद

पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पारडीह चौक के पास से 21 वर्षीय युवक सौरभ ओहरी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार उसके पास से ब्राउन शुगर की 38 पुड़िया और एक स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किया गया है.
 

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पारडीह चौक के पास से 21 वर्षीय युवक सौरभ ओहरी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार उसके पास से ब्राउन शुगर की 38 पुड़िया और एक स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किया गया है.

 

पुलिस को 7 अगस्त 2026 की शाम करीब 8:10 बजे पारडीह चौक और आसपास के इलाके में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पटमदा के पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर इलाके में निगरानी शुरू की गई.

 

 

निगरानी के दौरान टीम की नजर एक संदिग्ध युवक पर पड़ी. पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ में उसकी पहचान सौरभ ओहरी के रूप में हुई.

 

पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान उसके पास से 38 पुड़िया ब्राउन शुगर और एक स्मार्टफोन मिला. बरामद सामान को जब्त कर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

 

पूछताछ में सप्लायर का नाम सामने आने का दावा

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में सौरभ ने ब्राउन शुगर सोनारी निवासी पवन यादव से लेने की बात बताई है. पुलिस के अनुसार, पवन यादव का नाम पूर्व के एनडीपीएस मामले से जुड़े एक नेटवर्क में भी सामने आया था. हालांकि, इस दावे की पुलिस जांच कर रही है.

 

जांच टीम अब मोबाइल फोन और पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर नशीले पदार्थ की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है. गिरफ्तार युवक को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. वहीं, मामले से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही