Search

 
 
 

Jamshedpur Crime : व्यवसायी से रंगदारी मांगने व फायरिंग मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, घटना 18 जुलाई की शाम करीब 6 बजे की है. आरोपियों ने टिनप्लेट सब्जी मार्केट में एक व्यवसायी से 1 लाख की रंगदारी की मांग की. जब व्यवसायी ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने उसे डराने और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.
 

Jamshedpur :  गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टिनप्लेट सब्जी मार्केट में व्यवसायी से 1 लाख की रंगदारी मांगने और विरोध करने पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण सिंह उर्फ जसकरण सिंह, मनदीप सिंह और रोमी सिंह उर्फ सरदार के रूप में हुई है.

 

पुलिस के अनुसार, घटना 18 जुलाई की शाम करीब 6 बजे की है. आरोपियों ने टिनप्लेट सब्जी मार्केट में एक व्यवसायी से 1 लाख की रंगदारी की मांग की. जब व्यवसायी ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने उसे डराने और जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी. घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए.

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान सबसे पहले करण सिंह उर्फ जसकरण सिंह और मनदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया. दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की.

 

वहीं तीसरे आरोपी रोमी सिंह उर्फ सरदार को भी गिरफ्तार कर लिया गया. उसके पास से भी एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए. इस तरह पुलिस ने दो देसी कट्टे, चार जिंदा कारतूस, एक खोखा और वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर बाइक जब्त की है.

 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि मुख्य आरोपी करण सिंह उर्फ जसकरण सिंह का लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है. उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी, मारपीट और आर्म्स एक्ट समेत 15 से अधिक आपराधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं. वहीं, मनदीप सिंह के खिलाफ भी पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है.

 

पुलिस का कहना है कि तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं. पूरे गिरोह के नेटवर्क और संभावित सहयोगियों की भी जांच जारी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही