Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: प्रिंस खान गैंग से जुड़े दशरथ शुक्ला को मिली जमानत, कारोबारियों में चिंता

धनबाद के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गैंग से जुड़े दशरथ शुक्ला को जमशेदपुर कोर्ट से जमानत मिल गई है. वह एक कारोबारी से रंगदारी मांगने और अवैध हथियार रखने के आरोप में जेल में बंद था. अदालत से जमानत मिलने के बाद पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही है.
Advertisement
Advertisement
  • दशरथ शुक्ला को कुछ माह पहले रंगदारी के मामले में किया गया था गिरफ्तार

Jamshedpur : धनबाद के कुख्यात अपराधी प्रिंस खान गैंग से जुड़े दशरथ शुक्ला को जमशेदपुर कोर्ट से जमानत मिल गई है. वह एक कारोबारी से रंगदारी मांगने और अवैध हथियार रखने के आरोप में जेल में बंद था. अदालत से जमानत मिलने के बाद पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही है.

 

जानकारी के अनुसार, आरोपी पर लकड़ी कारोबारी हरेराम सिंह से करीब दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है. कारोबारी के स्टाफ के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था और जांच शुरू की थी. जांच के दौरान कई स्थानों पर छापेमारी भी की गई थी.

 

दशरथ शुक्ला की गिरफ्तारी कुछ महीने पहले रांची और बुंडू पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुई थी. गुप्त सूचना के आधार पर उसे सूर्य मंदिर के पास से पकड़ा गया था. गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से देसी पिस्टल, रिवॉल्वर सहित कई हथियार और कारतूस बरामद किए गए थे.

 

गिरफ्तारी के बाद उसे जमशेदपुर के घाघीडीह सेंट्रल जेल भेजा गया था. पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट और रंगदारी से जुड़े मामलों में केस दर्ज किया था. पूछताछ में उसके गैंगस्टर प्रिंस खान से संबंध की भी जानकारी सामने आई थी. फिलहाल जमानत मिलने के बाद पुलिस ने कहा है कि आरोपी पर निगरानी रखी जाएगी और किसी भी आपराधिक गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही