Search

 
 
 

Jamshedpur : DC-SSP ने दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

Jamshedpur :निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने घाटों पर गहरे पानी वाले स्थानों की पहचान कर मार्किंग कराने, बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने और पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की तैनाती करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही घाटों पर पर्याप्त लाइटिंग व्यवस्था और सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम दुरुस्त रखने को कहा, ताकि विसर्जन के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो.
 
डीसी-एसएसपी निरीक्षण
  • सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

Jamshedpur : दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर पूर्वी सिंहभूम डीसी और एसएसपी ने शहर के विभिन्न विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान बड़ौदा घाट, दोमुहानी, भुइयांडीह, स्वर्णरेखा घाट, सती घाट और पांडेय घाट समेत अन्य विसर्जन स्थलों पर पहुंचकर प्रशासनिक तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया.

 

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने घाटों पर गहरे पानी वाले स्थानों की पहचान कर मार्किंग कराने, बैरिकेडिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने और पर्याप्त संख्या में गोताखोरों की तैनाती करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही घाटों पर पर्याप्त लाइटिंग व्यवस्था और सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम दुरुस्त रखने को कहा, ताकि विसर्जन के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो.

 

उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को विसर्जन से पहले सभी तैयारियां पूरी करने और घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया. प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दुर्गा प्रतिमाओं का शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से विसर्जन कराना है. 

 

इसे भी पढ़ें

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही